छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में कोरोना का तीसरी लहर की एंट्री…जानिए आज प्रदेश में कितने आये नये मरीज और कितनो की हुई मौत..…देखे पूरे प्रदेश का हाल….*

रायपुर . प्रदेश में पिछले दो दिनों से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. आज छत्तीसगढ़ में कुल 236 नए मरीज मिले है. 3 लोगों की आज कोरोना से मौत भी हुई है.

 

छत्तीसगढ़ में 9 लाख 87 हजार 12 को मात दे चुके हैं. अब कुल एक्टिव मरीज 1 हजार 918 हैं. कोरोना वायरस से अब तक 13 हजार 528 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में आज 36 हजार 109 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है. आज दुर्ग जिले में 11, रायपुर में 17, बलौदाबाजार में 87, कोरबा में 24, कांकेर में 14 और बीजापुर में 16 कोरोना मरीज मिले हैं. रविवार को दुर्ग जिले में 70 और रायपुर में 39 कोरोना मरीज मिले थे.

 

अब तक 29 लाख 27 हजार से अधिक लोगों को दी गई दवा

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण और रोकथाम के लिए 29 लाख 27 हजार 945 संदिग्ध मरीजों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवाईयों की किट वितरित की गई है. विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण के लक्षण वाले व्यक्तियों के त्वरित इलाज और उन्हें गंभीर स्थिति में पहुंचने से बचाने के लिए मितानिनों और सर्विलेंस टीमों द्वारा दवाईयों की किट निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है. कोविड-19 के संदिग्ध मरीजों को दवा किट उपलब्ध कराने के अच्छे परिणाम आए हैं. इससे पूरे प्रदेश में संक्रमण की रफ्तार को रोकने में मदद मिली है.

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button