अन्य खबर

*✍️2016 में हुए दोहरे हत्याकांड में उड़ीसा के पूर्व विधायक हिरासत में✍️*

(RGH NEWS )  प्रशांत तिवारी रायगढ़।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 2016 में हुए संबलपुरी बंगुरसिया दोहरे हत्याकांड मामले में रायगढ़ पुलिस ने ब्रजराजनगर ओडिशा के पूर्व विधायक अनूप कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि कल रात ब्रजराजनगर से पूर्व विधायक अनूप कुमार साय को पूछताछ के लिए कस्टडी में लिया गया। रायगढ़ बंगुरसिया मुख्य मार्ग पर संबलपुरी के समीप दो महिलाओं की लाश चक्रधरनगर पुलिस ने 7 मई 2016 को बरामद की थी। मृत महिला व युवती, मां-बेटी थी आरोपियों ने महिलाओं की हत्या करने के बाद गाड़ी से कुचल दिया था। मामले की इसी गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों के अलावा महानगरों की भी खाक छानी थी। बावजूद उसके कोई कामयाबी हाथ नहीं लग पाई थी। वहीं संबलपुरी डबल मर्डर को देखते हुए बिलासपुर आईजी पवन देव ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया था।
ब्रजराजनगर से तीन बार कांग्रेसी से विधायक रह चुके अनूप कुमार साय अब बीजू जनता दल में हैं। इनके ऊपर ब्रजराजनगर कभी भी किसी प्रकार की रिपोर्ट या अपराधिक मामले दर्ज नहीं है। यह पहला मामला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button