रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️जामगांव धान खरीदी केंद्र में नोडल अधिकारी को किसान ने पीटा✍️*

 
(RGH NEWS ) प्रशांत तिवारी रायगढ़।धान खरीदी अंतिम तारीख नजदीक आते जा रही है, किसानों का गुस्सा फूटता जा रहा है।धान खरीदी को लेकर नित्य नए नियमों से हलाकान किसान अब परेशान होकर नोडल अधिकारी की भी नहीं बक्श रहे। धान बेचने आये किसान का धान वापस कर दूसरे दिन लाने की बात को लेकर किसान ने नोडल अधिकारी की पिटाई कर दी
जामगांव में आज किसान और नोडल अधिकारी के बीच कहासुनी हो गई वही किसान ने नोडल अधिकारी को थप्पड़ जड़ दिया। मामले को लेकर नोडल अधिकारी ईश्वर मालाकार ने चक्रधर नगर थाना पहुंच कर किसान मुरलीधर पटेल व किसान नेता तिलकराम प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। लेकिन किसान नेता तिलकराम के बहकावे में आकर आज ही बेचने का जबरन विवाद कर गाली गलौज कर मारपीट किया।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button