RGH NEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए लॉक डाउन की स्थिति में लोगों को खाने की समस्या ना हो इसके लिए किरोड़ीमल नगर काँग्रेस कमेटी ने लगभग 215 जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई है। खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने में नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी महेश कुमार शर्मा एवं लक्ष्मी नारायण पटेल के मार्गदर्शन में विधायक प्रतिनिधि विकास शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष हरिकिशोर चंद्रा, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, इक़बाल, डोरीलाल चौहान, संतोष साहनी, उमेश चौहान, समस्त पार्षदों एवम कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपना पूरा योगदान दिया। इस पूरे कार्यक्रम में संजय सिंग ( मास्टरजी), विजय चौहान, राजेश यादव माधव, हरेंद्र गुप्ता, धनंजय यादव, नवधा खूंटे, संपत चौहान, कृष्णा चंद्रा,रामाकांत साहू, एवम साथियो ने हर पल ततपरता दिखाई। लगभग सभी वार्डो में खाद्य सामग्री वितरित किया जा रहा है। सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से सुचारू रूप से ये कार्य चल रहा है। खाद्य सामग्री वितरण के दौरान लॉक डाउन का पालन करते हुए घरों में ही रहने की सलाह भी दी जा रही है। प्रत्येक लाभार्थी को उनके घर पर खाद्य सामग्री पहुचा कर दी गई। उनके द्वारा बताया गया कि हम आगे भी ऐसे कार्यो के लिए प्रतिबद्ध है।
इसके अलावा किरोड़ीमल नगर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष नगर पंचायत के अधिकारियों के साथ कदम से कदम मिलाकर साफ सफाई, एवं दवा छिड़काव पर भी हमारा विशेष ध्यान है।