छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

सुकमा-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 4 नक्सलियों को गोली लगने का दावा..

CG News : छत्तीसगढ़ में सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में करीब 3 से 4 नक्सलियों को गोली लगने की खबर है। मौके पर खून के निशान मिले हैं। नक्सली कमांडर जगदीश की मौजूदगी की सूचना पर सुकमा और दंतेवाड़ा पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया था। बताया जा रहा है कि, ककाड़ी, नहाड़ी और गोगुंडा की पहाड़ी पर मुठभेड़ हुई है। फिलहाल जवान मौके पर ही मौजूद है। सर्चिंग जारी है।

Read more: बढ़ते फूड प्राइस से महंगाई बनी चुनौती, क्या यह बदलाव समय से पहले और जोखिम भरा होगा.? RBI गवर्नर ने जताई च‍िंता

जानकरी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि दरभा डिवीजन का खूंखार नक्सली कमांडर जगदीश अपनी टीम के साथ सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर मौजूद है। मुखबिर की इसी सूचना के बाद सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया। DRG और CRPF के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। जवान ककाड़ी, नहाड़ी और गोगुंडा की पहाड़ी पर पहुंचे।

Read more: कैफे में सजी थी रंगीन रातें, संदिग्ध हालत में एक दर्जन युवक-युवतियां गिरफ्तार

CG News : यहां नक्सलियों के ठिकाने को घेर लिया। जिसके बाद फायरिंग शुरू हुई। दोनों तरफ से जबरदस्त गोलीबारी हुई। करीब आधे घंटे तक हुई फायरिंग में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। फायरिंग रुकने के बाद अब जवान सर्चिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि, मौके से कई जगह खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस अनुमान लगा रही है कि, इस मुठभेड़ में करीब 3 से 4 नक्सलियों को गोली लगी है। जब जवान लौटेंगे तब और जानकारी मिलेगी।

Related Articles

Back to top button