देश

शादी के 2 दिन बाद खुला दूल्हे का राज, सच्चाई सुनकर दुल्हन के उड़े होश

Bride Broke off Relationship Groom उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के दो दिन बाद जब दुल्हन को सच्चाई पता ​चला तो उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। परिवारवालों ने दुल्हन को लाख समझाया लेकिन वो नहीं मानी। मामला पुलिस तक पहुंच गया। अब पुलिस तहरीर के हिसाब से मामला दर्ज करके कार्रवाई करेंगी। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला।

जानकारी के अनुसार, मामला फिरोजाबाद के थाना उत्तर इलाके का है। दरअसल, यहां रहने वाले एक युवक की प्रेम संबंध एक युवती से चल रहा था। बताया जा रहा है कि युवक पिछले 4 सालों से शादी का झांसा दे रहा था। इसी दौरान युवक ने किसी और लड़की से शादी कर ली। इस बात की जानकारी जब प्रेमिका का लगा तो उन्होंने जमकर बवाल काटा और युवक पर गंभीर आरोप लगाया।

read more: भीषण सड़क हादसे में परिवार के 8 लोगों की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

Bride Broke off Relationship Groom : वहीं दूसरी ओर जब इस बात की जानकारी दुल्हन को लगी तो वे अपने मायके आ गई साथ ही प्रेमिका दुल्हन के घर पहुंच गई और उनके परिजनों को सबूत दिखाते हुए युवक की पूरी पोल खोल दी। प्रेमिका की इस बात को सुनकर दुल्हन हैरान रह गई। जिसके बाद दुल्हन ने दूल्हे से रिश्ता तोड़ दिया।

 

Related Articles

Back to top button