Advertisement Carousel
Advertisement Carousel
देश

यहाँ डायरेक्टर के बाथरूम में मिली महिला कॉस्टेबल की लाश,मचा कोहराम

समस्तीपुर:बिहार के समस्तीपुर पुलिस लाइन में एक महिला कॉस्टेबल का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। मृतक कॉस्टेबल की पहचान 24 वर्षीयय वंदना कुमारी के रूप में हुई है। वह मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के तरवा गांव की निवासी थी। वंदना कुमारी सिपाही नंबर 367 थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि, घटना के समय वंदना कुमारी पुलिस लाइन के महिला डायरेक्टर के बाथरूम में थीं। जब दूसरी महिला सिपाही बाथरूम गई तो उसने वंदना को फंदे से लटका हुआ देखा। बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद नहीं था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।

यहाँ डायरेक्टर के बाथरूम में मिली महिला कॉस्टेबल की लाश,मचा कोहराम

बाथरूम में ही मिला मोबाइल
ASP ने बताया कि वंदना कुमारी एससी-एसटी थाना में तैनात थीं और पुलिस लाइन में ही रहती थीं। उन्होंने बताया कि वह कुछ निजी कारण से परेशान चल रही थीं। उसका शव बाथरूम की खिड़की में दुपट्टे से लटकता हुआ मिला है। एएसपी ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

लेडी कांस्टेबल नहाने के लिए बाथरूम गई थी लेकिन उसने नहाया नहीं। उसका मोबाइल भी बाथरूम में ही मिला है। घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही महिला सिपाही के तनाव में रहने और आत्महत्या के कारणों की जानकारी मिल पाएगी। पुलिस जांच कर रही है।

 

 

Related Articles

Back to top button