छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री को रामराम बड़े भजन मेला में शामिल होने मिला निमंत्रण

रायपुर, 26 दिसम्बर 2023

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ रामनामी रामराम भजन संस्था के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को सक्ती जिले के जैजैपुर नगर पंचायत में आयोजित रामराम बड़े भजन मेला में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आमंत्रण के लिए संस्था के सदस्यों को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर श्री राम सिंह रामनामी, श्री तिहारु राम रामनामी, श्री केदार खांडे, श्री अशोक बघेल तथा संस्था के सदस्य उपस्थित थे।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button