Advertisement Carousel
Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान,IMD ने किया अलर्ट

Weather Update: नई दिल्ली। देश में अभी मानसून की विदाई का समय है। वहीं लौटते हुए मानसून से कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश में लगातार बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। मध्यप्रदेश में लगातार बारिश से कई गांव फिर से बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इसके अन्य राज्यों में भी लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत महाराष्ट्र, यूपी में शनिवार को बारिश हुई। दिल्ली करीब 12 घंटे तक बारिश होने से कई इलाकों में जाम लग गया। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली समेत 17 राज्यों में अगले तीन दिन तक भारी बारिश हो सकती है। IMD के मुताबिक, आने वाले 2-3 दिनों में भारी बारिश का अनुमान है। हरियाणा में 8 अक्टूबर और 9 अक्टूबर को जबकि यूपी, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में 11 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।

लौटते हुए मानसून के दौरान हो रही बारिश की वजह पश्चिमी विक्षोभ है। वहीं मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के जिलों ठाणे, पालघर और कोंकण क्षेत्र के लिए अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तटीय आंध्र प्रदेश और आस-पास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। वहीं एक ट्रफ रेखा चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से तेलंगाना, विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश होते हुए उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश तक फैली हुई है। इसके अलावा दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग पर भी एक चक्रवाती घेरा बना हुआ। जिसके चलते देश के अलग—अलग राज्यों में लगातार गरज चमक के साथ बारिश हो रही है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं मौसम विभाग ने ग्वालियर, दतिया,भिंड, मुरैना में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Read more:Rashifal 09 October: इन राशि वालों का चमकेगा भाग्य, जानें अपना राशिफल

8 और 9 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 9 और 10 अक्टूबर को ओडिशा, बिहार को भारी बारिश हो सकती है।

– 8 से 11 अक्टूबर के दौरान आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में भारी बारिश हो सकती है।

उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 9 और 10 अक्टूबर को बारिश हो सकती है।

– दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 9 से 11 अक्टूबर को भारी बारिश का अनुमान है।

10 से 11 अक्टूबर को नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की आशंका है।

Related Articles

Back to top button