नई दिल्ली: Gold Price Today October 21 2022 त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। लेकिन धनतेरस से पहले सोना खरीदने की सोच रहे लोगों की चांदी हो गई है। जी हां सोने की कीमतों में धनतेरस से पहले एक बार फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने के भाव कम होने के बाद प्रति 10 ग्राम कीमत 50,730 रुपए हो गई है।
वहीं, अगर सोने की इस साल की उच्चतम कीमत पर गौर करें तो फिलहाल दाम 4000 रुपए प्रति 10 ग्रम कम है। इस साल 18 अप्रैल को सोने की कीमत 54,380 रुपए प्रति दस ग्राम थी और अभी 50370 रुपए में 10 ग्राम सोना खरीदा जा सकता है। दोनों दाम में लगभग 4000 रुपए का अंतर है।
Read More:ये है दुनिया का सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर
बाजार के जानकारों का कहना है कि घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट ने वैश्विक बाजार में भारतीय रुपए के नीचे जाने के रुख को फॉलो नहीं किया है। 19 अक्टूबर, 2022 को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 83 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। आमतौर पर होता यह है कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर रुपया घरेलू बाजार में सोने के दाम बढ़ा देता है।
Gold Price Today October 21 2022 (क्या है आज का रेट)
दिल्ली में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 50,730 पर है।
मुंबई में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 50,560 पर बिक रहा है।
लखनऊ में 24 कैटेट 10 ग्राम सोने का रेट 50,730 रुपये है।
जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 50,730 रुपये में बिक रहा है।
पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 50,590 रुपये है।
बेंगलुरु में 24 कैरेट का 10 ग्राम 50,620 रुपये का है।
कोलकाता में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 50,560 रुपये है