Advertisement Carousel
Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

जुआ खेलने के दौरान CMO ने स्वास्थ्यकर्मी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Cg News: गरियाबंद में नगर पंचायत के CMO (चीफ म्यूनिसिपल ऑफिसर) ने एक स्वास्थ्य कर्मचारी को पीट-पीटकर मार डाला। जुआ खेलने के दौरान हिसाब पूछने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। वारदात के बाद आरोपी CMO और उसके दोस्त मौके से भाग निकले। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

आरंग के समोदा नगर पंचायत में CMO केशराम साहू और गोहारापदर में पदस्थ स्वास्थ्य कर्मचारी नेम सिंह ध्रुव दोनों सेंदर गांव के रहने वाले हैं। दिवाली की छुटि्टयों में दोनों गांव आए थे। सोमवार को गौरा-गौरी का विसर्जन कार्यक्रम था। इस दौरान केशराम अपने दोस्तों और नेम सिंह ध्रुव के साथ जुआ खेल रहा था।

जुआ खेलने के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारी नेम सिंह ध्रुव ने केशराम से हार-जीत की स्थिति पूछी। आरोप है कि इस पर CMO केशराम साहू भड़क गया और उसने गुस्से में धमकी देते हुए नेम सिंह को औकात में रहने के लिए कहा। इसके चलते विवाद बढ़ गया और आरोपी केशराम ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नेम सिंह पर हमला कर दिया।

Read more: Raigarh News: लोहे का कत्ता लहराते घूम रहे युवक को कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा, आरोपी निकला थाने का स्थायी वारंटी

आरोपियों ने नेम सिंह को लात-घूंसों से जमकर पीटा और लहूलुहान हालत में उसे वहीं छोड़कर भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायल नेम सिंह को पास स्थित महासमुंद जिले के अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

Cg News एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक ने बताया कि आरोपियों और नेम सिंह के बीच जरा से विवाद में मारपीट हुई थी। इसके चलते आरोपियों ने नेम सिंह की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि महासमुंद में इलाज के दौरान मौत होने के चलते वहां मर्ग कायम किया गया है। डायरी आने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।

 

 

 

Related Articles

Back to top button