रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

जिला पंचायत सीईओ ने किया शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र का अवलोकन शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र से 402 लाख स्पॉन का उत्पादन


रायगढ़,  जिला पंचायत रायगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने आज शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र चांदमारी, रायगढ़ का भ्रमण कर चायनीज हेचरी से मत्स्य बीज उत्पादन कार्य की गतिविधियों का अवलोकन किया एवं विकासखण्ड लैलूंगा के निजी मत्स्य कृषकों को मत्स्य बीज वितरण किया। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री एल.एम.भगत भी उपस्थित थे। इस मौके पर प्रक्षेत्र में वृक्षारोपण का कार्य भी किया गया।
[carousel_slide id=’608′] सहायक संचालक मछली पालन श्री के.पी. चौधरी ने बताया कि अब तक जिले के दोनों शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र छिन्द, सारंगढ़ एवं चांदमारी रायगढ़ से कुल 402.00 लाख स्पॉन उत्पादन किया गया है, जिसमें से 120.00 लाख स्पॉन प्रक्षेत्र में संचयन किया गया एवं 282.00 लाख स्पॉन जिले के निजी मत्स्य कृषकों को विक्रय किया गया है। जिसे वे संवर्धन कर फ्राई तथा फिंगरलिंग बनाकर अपने तालाबों में संचयन के साथ-साथ विक्रय भी करेंगे जिससे उनके आय में वृद्वि होगी। दोनों मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में मत्स्य बीज उत्पादन एवं विक्रय का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने क्षेत्र के निजी मत्स्य कृषकों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपने तालाबों में शासकीय प्रक्षेत्रों से शासकीय दर पर मछली बीज क्रय कर अपने तालाब में संचयन करें।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button