छत्तीसगढ़

जवानों ने की 25-25 किलों के 2 IED बरामद

बीजापुर। राज्य के अथक प्रयासों के बाद भी वनांचल क्षेत्र में माओवादियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए अब नक्सली जगह जगहों पर IED लगा रहे हैं इसी बीच बीजापुर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने 25-25 किलों की 2 IED बरामद किए है।

जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने नुकसान पहुंचाने के लिए 2 अलग अलग जगहों पर 2 IED लगा रखें थे। एक मुरदंडा से बसागुडा मार्ग लगाए थे तो वहीं दूसरा IED आवापल्ली थाना क्षेत्र में लगा रखे थे। इस घटना की कार्रवाई आवापल्ली थाना और पामेड़ थाना ने की है।

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button