UP News उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आलमबाग की आनंदनगर रेलवे कालोनी में शनिवार सुबह एक पुराने मकान की छत गिरने से तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। आलमबाग के थाना प्रभारी शिव शंकर महादेवन ने बताया कि कॉलोनी में एक पुराने मकान की छत गिर जाने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि बारिश के कारण मकान और कमजोर हो गया था। महादेवन ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राष्ट्रीय आपदा मोचल बल के दल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सतीश चंद्र (40 वर्ष), सरोजिनी देवी (35), हर्षित (13), हर्षिता (10) एवं अंश (पांच) के रूप में की गई है।
Read more Asia Cup 2023: टीम इंडिया की हार के बाद अचानक बाहर किया गया ये खिलाड़ी…
UP Newsलखनऊ में हुए इस हादसे का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की है। उन्होंने अधिकारियों से तत्काल अस्पताल पहुंचकर जिला प्रशासन और दूसरे अधिकारियों को समुचित उपचार के निर्देश जारी किये हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने को कहा है।