छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम,4 जिलों के लिए यलो अलर्ट

Cg Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला है। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले समेत अमरकंटक क्षेत्र में सुबह से बारिश हो रही है। बारिश से इलाके में ठंड बढ़ गई है। जिले में दिन का तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने कबीरधाम, राजनांदगाव, मुंगेली और बेमेतरा जिले के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। इन जिलों के कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। ऐसा पश्चिमी चक्रवात के कारण हो रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक इसका ज्यादा असर छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग में देखने को मिल सकता है। 29 नवंबर यानी बुधवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे ऐसा रहा मौसम

  • सबसे अधिकतम तापमान 32 डिग्री जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया। वहीं कम न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री जांजगीर में रिकॉर्ड किया गया।
  • बिलासपुर में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री रहा।
  • अंबिकापुर में दिन का तापमान 24.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा।
  • रायपुर में दिनभर बादल छाए रहने से दिन में ठंड रही। अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री दर्ज
  • किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।

 

read more: बस बाहर आने वाले है मजदूर, अंतिम पड़ाव में रेस्क्यू ऑपरेशन

 

Cg Weather News : ऐसा रहा शहरों का तापमान

  • रायपुर के माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री रहा।
  • राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
  • जगदलपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री रहा।
  • पेंड्रा में अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button