देश

छठ पूजा मनाकर आ रही लड़की के प्राइवेट पार्ट पर सनकी आशिक ने मारी गोली

lover shot girl in private part बिहार से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सनकी आशिक ने एक लड़की और उनके परिवार के दो सदस्यों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि इस घटना में चार अन्य लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपी पड़ोस में ही रहता है। घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना लखीसराय जिले के कवैया थाना क्षेत्र का है। दरअसल, आरोपी लड़की का परिवार दोनों की शादी से राजी नहीं था। जिसकी वजह से गुस्साए आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि लड़की और उसका परिवार छठ पूजा करके वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान सनकी आशिक ने लड़की के साथ उसके परिवार के छह लोगों पर गोलियां बरसाई और लड़की के प्राइवेट पार्ट पर उसने गोली मार दी।

lover shot girl in private part घटना के बाद मौके पर पहुंची जिलाधिकारी ने बताया कि बदले की भावना से आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि मृतकों में शशि भूषण झा के पुत्र चंदन झा और राजनंदन झा शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया है जबकि एक अन्य घायल का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button