राशिफल

कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा दो बेहद शुभ संयोग, चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत

Kartik Purnima 2023: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा सालभर में आने वाली 12 पूर्णिमाओं में विशेष महत्त्व रखती है। पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 26 नवंबर को दोपहर 03 बजकर 52 मिनट से हो रही है। इस तिथि का समापन अगले दिन 27 नवंबर को दोपहर 02 बजकर 45 मिनट पर होगा। उदयातिथि को देखते हुए कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी। सोमवार होने के कारण कार्तिक पूर्णिमा का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और शिव योग का भी संयोग बन रहा है। इस दिन सोम कार्तिक दर्शन और पूजा अर्चना से भगवान विष्णु और शिव का विशेष आशीर्वाद जातकों को मिलेगा।

मेष राशि

कार्तिक पूर्णिमा पर मेष राशि वालों को भी शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इस समय में मेष राशि के जातकों की सभी इच्छाएं पूरी होंगी। जानकारों की हर क्षेत्र में मदद मिलेगी। जिस काम की शुरुआत करेंगे, उसमें सफलता हासिल करेंगे। इस दौरान आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। इतना ही नहीं, इस समय धनलाभ और आर्थिक उन्नति के योग बनते नजर आ रहे हैं।

वृषभ राशि

कार्तिक पूर्णिमा पर वृषभ राशि वालों के भी अच्छे दिनों की शुरुआत होगी। इस समय जिन लोगों के पास नौकरी नहीं है, उन्हें नौकरी मिलने की संभावना है। इतना ही नहीं, नौकरीपेशा लोगों को करियर में सफलता के मौके मिलेंगे। विदेश यात्रा से फायदा होता नजर आ रहा है। सेहत अच्छी रहेगी और समय अच्छी बीतेगा।

सिंह राशि

Kartik Purnima 2023 कार्तिक पूर्णिमा पर सिंह राशि वालों को विशेष लाभ होने वाला है। इस दौरान आपके प्रेम संबधों में प्रगाढ़ता आएगी। करियर आदि को लेकर ये राशि वाले नए मुकाम हासिल करेंगे। बिजनेस करने वालों को इस समय जबरदस्त लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता आपके कदम चूमेगी।

 

Related Articles

Back to top button