Advertisement Carousel
Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

आज 23 लाख किसानों को 2 साल का बकाया धान बोनस बांटेगी साय सरकार…

CG News  : 18 लाख गरीबों को मकान की कार्रवाई शुरू करने के बाद साय सरकार मोदी की दूसरी गारंटी भी आज पूरी करने जा रही है। 23 लाख किसानों को दो साल का बकाया धान बोनस 3716 करोड़ रुपए उनके खाते में भेजा जाएगा। बता दें कि पिछली रमन सरकार में 300 रुपए प्रति क्विंटल धान बोनस देने का वादा किया गया था। लेकिन दो साल इसे नहीं दिया गया।

 

घोषणा पत्र जारी करते समय भाजपा ने यह वादा किया था कि अगर सरकार बनी तो हम किसानों को बकाया बोनस लौटाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई सभाओं में इसका उल्लेख करते हुए कहा था कि मोदी की गारंटी है सरकार बनेगी तो आपको बकाया बोनस 25 दिसंबर को दिया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बताते हैं कि वे इस वादे को आज पूरा करने जा रहे हैं। 130 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य: नई सरकार किसानों से समर्थन मूल्य पर 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ के मान से क्रय करने का आदेश जारी कर चुकी है।

 

धान उपार्जन केन्द्रों एवं सोसायटियों द्वारा धान खरीदी के लिए किसानों को 21 क्विंटल का टोकन जारी करना शुरू कर दिया है। राज्य में इस साल 130 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। इस बार किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। इसमें लगभग 40 हजार करोड़ रुपए का भुगतान होना अनुमानित है।

 

हर वो जवाब जो आप जानना चाहते हैं

7-8 साल पुराने रिकॉर्ड में कई नाम गायब हो चुके होंगे, उन्हें राशि कैसे मिलेगी?

नई सरकार बनने के बाद पुराने रिकाॅर्ड खंगाले गए। करीब 95 प्रतिशत किसानों को कोड आज भी वही है। केवल 5 प्रतिशत किसानों के कोड नहीं मिल रहे हैं। ये किसान कृषि या सहकारिता विभाग में दावा आपत्ति लगाएंगे तो जांच के बाद उन्हें भी राशि दी जाएगी।

किसानों के खाते तक राशि कैसे जाएगी?

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने अपैक्स बैंक को किसानों के कोड के साथ उनकी बकाया राशि की फाइल पहुंचा दी है। कृषि विभाग ने 3716 करोड़ रुपए का बजट मार्कफेड को अलॉट किया है। मार्कफेड ने यह राशि अपैक्स बैंक को दे दी है। आज अपैक्स बैंक इसे किसानों को देगा।

Read more: भगवान शिव जी की कृपा से खिल उठेगी इन राशियों का भाग्य… जानिए अपना दैनिक राशिफल 

 

गांव बेंद्री से सीएम करेंगे कार्यक्रम की शुरुआत

सुशासन दिवस के अवसर पर धान बोनस वितरण का मुख्य समारोह रायपुर जिले के अभनपुर विकासखण्ड के गांव बेन्द्री में आयोजित होगा। इसके मुख्य अतिथि सीएम विष्णुदेव साय होंगे। इसके अलावा कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा करेंगे। कार्यक्रम में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत, विधायक अभनपुर इन्द्र कुमार साहू सहित जिले के सभी विधायक विशिष्ट अतिथि होंगे।

 

भाजपा जिलों में करेगी आयोजन: धान के बकाया बोनस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा हर जिले में भी करने जा रही है। सभी जिलाध्यक्षों को कहा गया है कि वे कार्यालय में एलईडी स्क्रीन पर मुख्य कार्यक्रम को दिखाएं। इस कार्यक्रम में बूथ से लेकर मंडल अध्यक्षों सहित सभी पदाधिकारियों को उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।

 

 

CG News  : इसके अलावा सुशासन दिवस पर हर जिले, तहसील, गांव के अटल चौक में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती का आयोजन भी भाजपा करेगी। साथ ही अधिकतर जिलों में शाम के समय कवि सम्मलेन का आयोजन भी किया जाएगा। दिल्ली से लौटकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माता स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज प्रदेश में हम सुशासन दिवस मनाएंगे। आज अटल जी के सपने पूरे हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button