राशिफल

आज इन राशि वालों पर बनी रहेगी गुरु बृहस्पति की कृपा, खुलेंगी तरक्की की नई राहें

These four zodiac signs will change: आज गुरुवार 23 नवंबर को उत्तराभाद्रपद उपरांत रेवती नक्षत्र पर संचार करते हुए चंद्रमा मीन राशि में गोचर करेंगे। और मंगल चंद्रमा से नौवें घर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। वहीं आज गुरुवार के दिन देवताओं के गुरु बृहस्पति और जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है, जिससे इन राशियों पर भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद रहने वाला है।

ऐसे में आज चंद्रमा और गुरु की शुभ स्थिति से जहां धन योग बनेगा वहीं मंगल के अपनी मूलत्रिकोण राशि में होने से रुचक नामक शुभ योग भी आज देवप्रबोधिनी एकादाशी पर मौजूद रहेगा। ग्रह नक्षत्रों की इस स्थिति से आज 23 नवंबर गुरुवार का दिन वृषभ औऱ वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभप्रद रहेगा

कर्क राशि

आज का दिन लाभप्रद होगा लेकिन लाभ पाने के लिए इनको खूब परिश्रम भी करना होगा। भाग्य स्थान में गोचर कर रहे चंद्रमा आपको आपको धर्म कर्म के प्रति आकर्षित करेंगे। आज आप जो भी शुभ काम करेंगे, उसमें आपका अच्छा नाम होगा और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। परिवार के साथ कल किसी शादी विवाह जैसे कार्यक्रम में जा सकते हैं। आपको आज अचानक लाभ का मौका भी मिलेगा। पिता और वरिष्ठजनों से आपको फायदा मिलने का भी योग बना हुआ है।

तुला राशि

आज किसी अधूर अटके काम को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से भी परेशानी हो सकती है। सेहत के मामले में आज आपको अपना ध्यान रखना होगा। नौकरी पेशा जातकों को आज वरिष्ठ सहयोगियों का भरपूर समर्थन प्राप्त होगा और आपकी मेहनत की सराहना भी मिलेगी। शरीर के ऊपरी भागों में आप कष्ट महसूस कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको संभलकर चलना होगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभप्रद और अनुकूल रहेगा। लेकिन सलाह है कि निराशाजनक विचारों को मन में आने न दें नहीं तो मानसिक रूप से परेशान होंगे। अगर आप खुद का बिजनस कर रहे हैं तो आज आपको अच्छा लाभ मिलेगा और बिजनेस का एक्सपेंशन करने की योजना भी बनाएंगे। आर्थिक लाभ पाने के लिए आज आपको लाभ के अवसरों को पहचाना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज अपने अनुभव और ज्ञान का लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि

These four zodiac signs will change: कुंभ राशि के सितारे बताते हैं कि आज आप धर्म कर्म में रुचि लेंगे। परिवार में आज कोई शुभ कार्य भी होगा जिससे रमन चमन बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल भी आज बना रहेगा और अपेक्षित सहयोग मिलेगा। पारिवारिक बिजनस में आपको आज भाइयों से सहयोग मिलेगा। शाम के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी यात्रा या किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।

 

 

 

Related Articles

Back to top button