मनोरंजन

अंजलि अरोड़ा ने अपने पिता को दिया तोहफा,सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ

Anjali Arora new video viral अंजलि अरोड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। देश ही नहीं अब विदेशों में भी लोग उन्हें जानने लगे है। कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा आए दिन किसी न किसी जगहों पर स्पॉट होते रहती है। लगातार वो अपने वीडियो या फोटो की वजह से सुर्खियों में रहती है। हाल ही में अंजलि अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, हाल ही में अंजलि अरोड़ा ने अपने पिता के लिए नई कार खरीदी है। एक्ट्रेस ने पापा को कार गिफ्ट की। बिटिया से तोहफा पाकर पिता की खुशी का ठिकाना नहीं हैं। सोशल मीडिया पर इस पल की तस्वीरें भी सामने आई हैं। आपको बता दें कि अंजलि अरोड़ा ने अपनी कमाई से अपने पिता को ये कार गिफ्ट की है। गाड़ी की बात करें तो ये मारुति की बलेनो है। बलेनो कार प्राइस 6.61 लाख से शुरू होकर 9.88 लाख तक का होता है। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए वह लिखती हैं, ‘एक बेटी जब पिता को कुछ गिफ्ट दें।’ अंजलि के इस कदम को देखने के बाद फैंस उन्हें काफी सरहा रहे हैं।

Read more: सोना लगातार हो रहा सस्ता, आज भी कीमतों में आई बड़ी गिरावट

Anjali Arora new video viral आपको बता दे कि अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वो आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो और वीडियो अपने फैंस के बीच शेयर करते रहती है। इससे पहले अंजलि अरोड़ा ने एक वीडियो शेयर किया था। जहां वह ‘पुष्पा’ के गाने ‘ऊं अंटावा’ पर थिरकती नजर आ रही थी। वैसे तो इस गाने में सामंथा रुथ प्रभु ने जलवा बिखेरा था, लेकिन ‘काच्चा बादा’ गर्ल ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी।

Related Articles

Back to top button